ग्राम सलोनी में दो दिवसीय भव्य सरस्वर मानसगान सम्मेलन का आयोजन



बालोद
अखिल ब्रह्मांड के नायक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की असीम कृपा से ग्राम सलोनी, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में दो दिवसीय भव्य सरस्वर मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक–सांस्कृतिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सम्मेलन के अंतर्गत रामभक्ति, मानसगान, रामधुनी एवं जागराता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

सम्मेलन का उद्घाटन समारोह 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 3.00 बजे आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री चेमन देशमुख (भाजपा जिला अध्यक्ष) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री प्रमोद जैन (नगर पंचायत अध्यक्ष, गुंडरदेही) करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री बिरेंद्र साहू (पूर्व विधायक, गुंडरदेही), माननीय श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर (जिला पंचायत अध्यक्ष, बालोद), माननीय श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर (जनपद पंचायत अध्यक्ष, गुंडरदेही), परमपूज्य गुरुदेव श्री बिरेंद्र देशमुख (कामधेनु मंदिर, भेड़ी), सुप्रसिद्ध कवि श्री सीताराम साहू, श्रीमती राजेश्वरी पंडोती (सरपंच, ग्राम पंचायत सलोनी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों से पधारे कलाकारों द्वारा सरस्वर मानसगान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य रामकथा के माध्यम से समाज में संस्कार, समरसता और भक्ति भाव का प्रसार करना है।

समापन समारोह 19 जनवरी 2026, सोमवार को दोपहर 3.00 बजे आयोजित होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल होंगे। समारोह की अध्यक्षता माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद (विधायक, गुंडरदेही) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया (विधायक, डोंडीलोहारा), श्रीमती संगीता सिन्हा (विधायक, संजारी बालोद), श्रीमती ममता सेन (जनपद पंचायत सदस्य), श्रीमती समदेवी ठाकुर (पूर्व जनपद सदस्य), श्री राजेश सिन्हा (समाजसेवी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा 20 जनवरी 2026 को शाम 5.00 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया है।
इस भव्य आयोजन के आयोजक नवयुवक मानस प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासी सलोनी (मोंगरी) हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page