DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मटिया में दो दिवसीय रामधुनी जस झांकी प्रतियोगिता 17 व 18 जनवरी को

बालोद। जिले के ग्राम मटिया (ह) में जय मां मौली नवयुवक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य रामधुनी जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 जनवरी 2026 (शनिवार) एवं 18 जनवरी 2026 (रविवार) को संपन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह बना हुआ है।

आयोजक समिति के अध्यक्ष श्री महेश्वर यादव ने बताया कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की प्रसिद्ध रामधुनी जस मंडलियां भाग लेंगी और धार्मिक गीत-संगीत तथा आकर्षक झांकियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना, पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण करना तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में रामभक्ति से ओतप्रोत जस गायन और झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 4001 रुपये, द्वितीय 3001 रुपये, तृतीय 2501 रुपये, चतुर्थ 2001 रुपये एवं पंचम पुरस्कार 1501 रुपये रखा गया है। साथ ही प्रत्येक भाग लेने वाली मंडली को प्रतीक चिन्ह एवं सांत्वना राशि भी दी जाएगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन ग्राम मटिया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने वाला साबित होगा।

You cannot copy content of this page