बालोद जिले में कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, संगठन को मिले नए नेतृत्व



बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस क्रम में बालोद जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगर इकाइयों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। घोषित सूची के अनुसार बालोद ब्लॉक की कमान बरही निवासी श्री नरेंद्र सिन्हा को सौंपी गई है, वहीं बालोद नगर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में श्री आंचल प्रकाश साहू की नियुक्ति की गई है। गुंडरदेही ब्लॉक से श्री कचरू साहू, डौंडीलोहारा से श्री राजू प्रभाकर, और डौंडी ब्लॉक से श्री शिवप्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह गुरुर ब्लॉक में श्री किशोर साहू, दल्ली राजहरा नगर में श्री रत्ती राम कोसमा, अर्जुन्दा में श्री जीवन बांधे, तथा देवरी ब्लॉक की जिम्मेदारी श्री संजीव चौधरी को दी गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि आने वाले समय में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष और संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।

You cannot copy content of this page