DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जैनिज्म फ़िलाटेलिक सोसायटी का राष्ट्रीय अधिवेशन 17-18 जनवरी को केवल्याधाम रायपुर में

बालोद। आगामी 17-18 जनवरी को केवलयधाम रायपुर में जैनिज्म फिलेटेलिक सोसायटी आफ इंडिया का छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें जैन धर्म पर आधारित डाक टिकट प्रदर्शनी “आदिपेक्स 2026” का आयोजन भी किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के लगभग 14 राज्यो के सौ से अधिक सदस्यों के भाग लेने की संभावना है। जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालोद निवासी डॉ प्रदीप जैन ने बताया कि देशभर के जैन डाक टिकट संग्रहकर्ताओं की राष्ट्रीय संस्था के रूप में जैन फिलाटेली सोसायटी आफ इंडिया एक ख्याति प्राप्त नाम है। इसकी स्थापना 15 वर्ष पूर्व 15 फरवरी 2011 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी के दौरान हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन के निर्देशन में इस माह की 17-18तारीख को छठवां राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन केवल्याधाम महा तीर्थ कुम्हारी रायपुर में किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विगत दो वर्षों के कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा तथा आगामी वर्षों के कार्यक्रम की रुपरेखा बनायी जाएगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें डॉ जैन के साथ श्री तेजकरण जैन राजनंदगांव, श्री अतुल जैन बिलासपुर एवं श्री अंकित अग्रवाल रायपुर शामिल है। वहीं पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीर जैन सतना, राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में मीठा लाल जैन पूना, प्रमोद जैन पॉण्डिचेरी, महावीर कुंदुर हुबली कर्नाटक एवं हेमंत जैन जबलपुर का भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। जैनिज्म फ़िलाटेलिक सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने बताया कि सम्मेलन के दौरान इंडिया पोस्ट द्वारा जैन धर्म पर आधारित विशेष आवरण व अन्य सामग्री जारी करवाने हेतु भी सदस्य प्रयासरत है।
इस दौरान डाक टिकट की राष्ट्रीय प्रदर्शनी आदिपैक्स का भी आयोजन होगा। इस अधिवेशन के दौरान जैन धर्म, सत्य अहिंसा एवँ शाकाहार पर आधारित डाक टिकटों की प्रदर्शनी आदिपैक्स का आयोजन भी किया जा रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन सभी सदस्य छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थों नगपुरा एव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थली नवोदित जैन तीर्थ चंद्रगिरि (डोंगरगढ़) की यात्रा करते हुए दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

You cannot copy content of this page