DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मालीघोरी मंडई में शिवसेना का सदस्यता एवं गौ वंश संरक्षण महाहस्ताक्षर अभियान

बालोद – शिवसेना छत्तीसगढ़ पार्टी संगठन के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर बालोद जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में शिवसेना नेता बलराम साहू, हितेश भाई पटेल,रोशन ढीमर, जयप्रकाश चंद्राकर,ललित रावत,हेमंत शर्मा,नीरज सिंह ने मालीघोरी के विशाल मंडई मेला कार्यक्रम अवसर पर पार्टी संगठन के लिए वृहद सदस्यता एवं गौ वंश संरक्षण महा हस्ताक्षर अभियान चलाया। शिवसेना नेता बलराम साहू हितेश पटेल ने संयुक्त रूप से प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष विजय पारख के सशक्त और कुशल नेतृत्व से शिवसेना संगठन का जिले मे विस्तार होते आ रहा है। यहां गौ वंश संरक्षण, हिन्दुओं को सशक्त करने, धर्मांतरण के खिलाफ , शिक्षा चिकित्सा सड़क पेयजल सहित अनेक जनहित के मुद्दों पर शिवसेना काम कर रही है। शिवसेना नेताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत मालीघोरी का मंडई आसपास के 12 से अधिक ग्रामों का प्रमुख देव मेला है इस क्षेत्र में वर्षों से शिवसेना संगठन के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं जिन्होंने ने आज इस अवसर पर पुन: पार्टी संगठन की सदस्यता का नवीनीकरण किया और गौ वंश संरक्षण महा हस्ताक्षर अभियान में शामिल भी हुए।

You cannot copy content of this page