DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजित

बालोद- भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद में छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के निर्देशानुसार वीर बाल दिवस कार्यक्रम महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे ने वीर बाल दिवस कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए सभी छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। श्री धीवराज कुमार भोयर, सहायक प्राध्यापक, हिन्दी ने कहा कि वीर बाल दिवस बच्चों के अदम्य साहस आस्था बलिदान सहयोग को स्मरण करने का एक प्रेरणादायक पर्व है। यह दिवस 26 दिसम्बर को गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों- साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने अत्याचार और बलात धर्म परिवर्तन के सामने झुकने के बजाय सत्य और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वीर बाल दिवस केवल एक ऐतिहासिक स्मरण नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नैतिक मूल्यों साहस सहयोग और आत्म सम्मान का जीवंत संदेश है।

यह दिन बच्चों और युवाओं को यह प्रेरणा देता है कि आयु छोटी हो सकती है पर आदेश और हिम्मत असीम होती है। तत्पश्चात् छात्राओं में से कु चन्द्रकला बी.ए.भाग तीन, कु.चंचल देशमुख, बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर, कु.साक्षी सोनी एवं कु. विभा बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने अपने जीवन में किए वीरता, सहयोग के कार्यों को साझा किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री संतोष कुमार राना, सहायक प्राध्यापक, श्री विनोद कुमार साहू, अतिथि व्याख्याता, डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला, अतिथि व्याख्याता, एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page