गुरूर – ग्राम कन्हारपुरी में किसान दिवस मनाया गया ,जिसमें ग्राम के बुजुर्ग किसान घनाराम यादव का सम्मान शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि किसान घनाराम यादव थे। विशिष्ट अतिथि कृषि विभाग गुरुर पूर्णिमा भार्गव कृषि विकास अधिकारी, संतोषी चंद्रहास कृषि विकास अधिकारी, बसंत भुआर्य ,मुकेश सोनवानी एवं भूपेंद्र साहू कृषि विस्तार अधिकारी थे। जिन्होंने किसान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी पूर्णिमा भार्गव ने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं। राष्ट्रीय किसान दिवस पर अन्नदाता के परिश्रम, समर्पण और योगदान को प्रणाम करना चाहिए। अपनी मेहनत और लगन से देश की मिट्टी को सींचने वाले, अन्नदाता किसान भाइयों – बहनों हम प्रणाम करते हैं। हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है जहां कृषि कार्य कर आत्मनिर्भर है। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपना उद्बोधन संबोधित किया। उल्लेख है कि ग्राम कन्हापुरी में किसान दिवस सम्मान समारोह का यह पांचवा वर्ष है जिसमें आयोजक छगन देवांगन एवं भेद राम सिंन्हा के प्रयासों से प्रतिवर्ष बुजुर्ग किसान का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। भेद राम सिंन्हा एवं छगन देवांगन ने बताया कि यह पांचवा वर्ष है जहां ग्राम के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग किसान का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं ताकि किसानों का आत्म बल बने रहे जो कि कड़ी धूप एवं बरसात को सहन कर फसल उत्पादन करते हैं आने वाले भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहे। सम्मानित किए गए घना राम यादव ने अपने शब्दों में कहा कि आज के समय में इस प्रकार के सम्मानित कार्यक्रम होना हमें गौरांवित करती है क्योंकि नांगर एवं बैल के सहारे खेती कार्य करके आज हम इस जगह हैं। हालांकि आधुनिक युग में मशीनरी के सहारे खेती कार्य कर रहे हैं फिर भी हमारे किसान भाई आज भी नांगर एवं बैल के सहारे खेती कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम हर गांव एवं शासन स्तर पर होना चाहिए। आयोजन करता ने बताया कि सम्मान तो प्रायः सभी का देखने को मिलता है किंतु किसान का भी सम्मान होना चाहिए जो कड़ी धूप बरसात में मेहनत कर फसल को उगाता है। इन्हीं भावनाओं को लेकर हमारे ग्राम में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रयास करते हैं इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष मदनलाल हिरवानी, भूतपूर्व सरपंच भागाबाई साहू, रामदयाल साहू, राम सहाय साहू, अश्वनी साहू, मूलचंद देवांगन ,अशोक कुमार गैंदुराम गोवर्धन, भगवानी, महेश, दलसिंग, गुलाबचंद ,छगन देवांगन, भेदराम सिंन्हा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
कन्हारपुरी में मनाया गया किसान दिवस, प्रतिवर्ष बुजुर्ग किसानों का सम्मान के साथ करते हैं प्रोत्साहित
