DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी के प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल की क्रूरता आई सामने, कॉपी कंप्लीट नहीं होने पर चौथी क्लास के छात्र को बुरी तरह से पीटा

बालोद । ग्राम कुरदी में संचालित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल (निजी स्कूल) में चौथी क्लास के छात्र की प्रिंसिपल द्वारा बेदम पिटाई मामला सामने आया है। छात्र का नाम तक्षनाथ योगी है। जो चौथी कक्षा में पढ़ता है। घटना शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे की है। छात्र का कॉपी कंप्लीट नहीं होने पर आक्रोश में आकर प्रिंसिपल नारायण साहू द्वारा डंडे से बुरी तरीके से उसकी पिटाई कर दी गई। जिससे छात्र को पैर के पीछे और कमर के नीचे में कई जगह चोट आई है और निशान पड़ गए हैं। डरा सहमा छात्र स्कूल में ही पूरे छुट्टी होते तक बैठा रहा। घर पहुंचा तो उन्होंने रोते हुए परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्र के पिता ने बताया कि पहले भी उक्त प्रिंसिपल द्वारा मेरे बेटे की बिना किसी गलती के पिटाई कर दी गई थी। अन्य छात्रों के साथ भी उक्त प्रिंसिपल का यही रवैया रहता है। इसको लेकर मैंने गांव में सरपंच और पंचों को जानकारी दी है। ग्राम स्तर पर बैठक कर प्रिंसिपल को रवैया सुधार में की अंतिम चेतावनी देने या फिर आगे कार्यवाही को लेकर कदम उठाने की बात ग्रामीणों ने एक स्वर में कही है। बैठक के बाद तय किया जाएगा कि क्या करना है। इस पिटाई से बच्चा दर्द से परेशान है। रो-रो कर उसका बुरा हाल है। डॉक्टर को दिखाने पर बताया गया है कि मांसपेशी में चोट आई है। जगह-जगह सूजन हो गए हैं।

You cannot copy content of this page