DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किल्लेकोडा़ के इतिहास में पहली बार हो रहा कलार समाज का मिलन समारोह का आयोजन 4 को

बालोद– वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम किल्लेकोडा (शिल्पग्राम) के नाम से प्रसिद्ध है ,के पावन धरा पर छत्तीसगढ़ कलार समाज डौंडी- दल्ली मंडल ,जिला बालोद (छत्तीसगढ़) का पारिवारिक मिलन समारोह 4 जनवरी 2026, दिन -रविवार को युवक -युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच होने जा रहा है ।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गजेंद्र( संरक्षक कलार समाज), चमन सिंह (जिलाध्यक्ष) ,चंद्रहास सिन्हा( सचिव), हरदेव लाल सिन्हा( कोषाध्यक्ष) घनश्याम सिन्हा( कोष निरीक्षक) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश्वर सिन्हा (मंडलेश्वर डौंडी दिल्ली मंडल) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में- दिनेश सिन्हा( मंडलेश्वर बालोद), मिलन सिन्हा (मंडलेश्वर गुंडरदही),रोशन सिन्हा (मंडलेश्वर अर्जुंदा), चंदन सिन्हा (मंलेश्वर गुरुर), डा. कंवल सिन्हा (मंडलेश्वर डौंडी लोहारा), बिसरू राम सिन्हा (मंडलेश्वर देवी बंगला), श्रीमती लीला डढ़सेना (पार्षद चिखलाकसा), निर्भय भंडारी (जनपद सदस्य), श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा( सरपंच किल्लेकोडा़), डॉक्टर बी. एल .साहसी (राज्यपाल पुरस्कृत) व्याख्याता, के अआतिथ्य में संपन्न होगा। इसकी जानकारी डॉक्टर साहसी ने दिया। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ -दीप प्रज्वलन ,अतिथि स्वागत के साथ होना है ,भोजन अवकाश के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम, व खेलकूद (रंगोली प्रतियोगिता) होना है। तत्पश्चात पारिवारिक युवक- युवती परिचयतथा पुरस्कार वितरण होना है। ज्ञात हो कि -कार्यक्रम व्यवस्था के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है जिनमें- भोजन व्यवस्थापक, पेयजल व्यवस्थापक ,कीड़ा प्रभारी, स्वागत प्रभारी, युवक/युवती परिचय प्रभारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, मंच संचालन प्रभारी, पंजीयन प्रभारी आदि। की व्यवस्था की गई है, जिसमें भारी संख्या में समाज के लोगों का आना तय है। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम की समापन की घोषणा होगी।

You cannot copy content of this page