DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बालोद– शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा बालोद में जिला बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशानुसार किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन के बारे में जिला संरक्षण इकाई की परामर्शदाता श्रीमति अशिलेखा देवांगन द्वारा विस्तार से चर्चा की गई l संरक्षण अधिकारी श्री देवेंद्र देशमुख द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को शपथ दिलाया गया l प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर के प्रति जागरूक, विशाखा गाइडलाइन, बाल संरक्षण संबंधी अधिनियम के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमति दीपिका कंवर द्वारा किया गया l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

You cannot copy content of this page