DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु का ठेठवार समाज गुण्डरदेही ने किया अभिनंदन

बालोद। अर्जुंदा निवासी और ठेठवार समाज के गौरव नरेश यदु को विगत दिनों जिला सरकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके उपलब्धि पर ठेठवार यादव समाज में भी हर्ष व्याप्त है। गुण्डरदेही ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारियो द्वारा उनके निवास पहुंचकर उनकी इस नियुक्ति के लिए उनका स्वागत सम्मान और अभिनंदन किया गया और उनकी उपलब्धि को समाज के लिए गौरव का विषय बताया। उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (दुर्ग) नरेश यदु ने भी समाज का आभार जताया । बता दें कि उन्होंने हाल ही उक्त पद का कार्यभार संभाला है। वे भाजपा के एक वरिष्ठ नेता भी हैं। वे पूर्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष (बालोद) और जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे बालोद और दुर्ग क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं, जिसमें यादव समाज के कार्यक्रम और सहकारी समितियों का संचालन शामिल है। उनका सम्मान करने की लिए गुण्डरदेही ठेठवार समाज के अध्यक्ष बिरेंद्र यादव, महासचिव घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष आदेश्वर यादव, संरक्षक देवेंद्र यादव, प्रताप यादव, तरुण आदि पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page