DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज प्रमुखों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा,कूर्मि समाज जिला बालोद का वार्षिक सम्मेलन 18 जनवरी को

सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान बालोद में होगा भव्य आयोजन
बालोद। बालोद जिला कूर्मि क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन 18 जनवरी को बालोद के हृदय स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में आयोजित होगा। रविवार को समाज प्रमुखों की बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सभी लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई। इसके बाद समाज प्रमुखों ने कार्यक्रम स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान पहुंचकर जायजा लिया। मंच निर्माण सहित अतिथियों के बैठने व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनने वाले मंच स्थल का भी जायजा लेकर अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कूर्मि समाज जिला बालोद के अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। साथ ही सदस्यों की सहमति से प्रत्येक कार्यों के लिए प्रभारी बनाए गए। सभी लोगों से अपनी अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तय किया गया कि 2100 महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सुबह 9 बजे कुर्मी भवन से निकलेगी। इसके अलावा मंचीय कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी जाएगी। बालोद जिले के सभी गांव में जहां कुर्मी समाज के लोग निवासरत हैं उन्हें अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में लाने निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रत्येक ग्राम प्रमुख से संपर्क कर लोगों को लाने प्रेरित करने पर बल दिया गया। संरक्षक बृजेश चंद्राकर, छगन देशमुख, संजय चंद्राकर, महामंत्री चेमन देशमुख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजराम देशमुख, कृष्ण कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष ललित हरदेल, टीकम पिपरिया, शडेद्र देशमुख, रोशन अमृत, मनोज चंद्राकर, श्रीकांत वर्मा, युवा अध्यक्ष अनूप देशमुख, मिनेश देशमुख, आशा देशमुख जिला महिला अध्यक्ष, दिल्लीवार समाज महिला अध्यक्ष प्रीती देशमुख, सचिव पुष्पा पिपरिया, कुमुदिनी देशमुख, शशि चंद्राकर, अनीता देशमुख, याकेश्वरी देशमुख, भगवती चंद्राकर, चंद्र हरदेल, केकती देशमुख आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page