DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिटी प्रेस क्लब के नवीन कार्यालय का हुआ शुभारंभ

बालोद। बालोद जिला में सकारात्मक खबरों व सामाजिक गतिविधियों के लिए लगातार अग्रणी रहने वाले सिटी प्रेस क्लब बालोद के नवीन कार्यालय का शुभारंभ बेलचंदन निवास डौंडीलोहारा रोड बालोद में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, क्लब के संरक्षकडॉक्टर प्रदीप जैन,अजय साहू, रवि प्रकाश पाण्डेय, गंगाधर सोनबरसा, प्रमोद दुबे, असीम दीवान सभी के द्वारा माता सरस्वती की तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन में मीडिया प्रभारी बोधन भट्ट ने आए हुए अतिथियों का स्वागत के लिए क्लब के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया। तत्पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सिटी प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को नवीन कार्यालय की हार्दिक बधाई देते हुए अच्छे पत्रकारिता करने व युवाओं को सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।

संगठन में रहकर एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देने व संगठन के नियमों का पालन करने और आमजन मानस में अपनी अलग पहचान बनाने, अच्छी पत्रकारिता करने की बात कही l क्लब के अध्यक्ष टीकम पिपरिया ने अपने अध्यक्ष की उद्बोधन में क्लब के गतिविधियों की जानकारी दी साथ ही सिटी प्रेस क्लब बालोद निर्भीक पत्रकारिता क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा। हमारे सभी सदस्य बहुत ही ऊर्जावान और सक्रिय हैं, जो हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मोईन खान, महासचिव प्रकाश उपाध्याय, सह सचिव हरिवंश देशमुख, कार्यालय प्रभारी दरवेश आनंद, सलाहकार मंडल निलेश श्रीवास्तव, उदय साहू आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page