DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वाजपेयी की जयंती पर हुई रेंगाडबरी में पूजा अर्चना

नेमन साहू,रेंगाडबरी/बालोद– रेंगाडबरी में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता निरंजन पडौती, जयेश जैन, संतोष गुप्ता, प्रियादीन साहू, दमेन्द्र निषाद,उपसरपंच पवन यादव, रेखा गुप्ता सहित अन्य महिलाओं उपस्थित रहे। बता दें कि प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं राष्ट्रहित में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिए।

You cannot copy content of this page