DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कमरौद में गुरु घासीदास जी की 269 वी जयंती मनाई गई

बालोद । सत्य अहिंसा श्रद्धा प्रेम एकता सामान्य व मानवता के प्रबल पथ प्रदर्शक संत शिरोमणि गुरु घासीदास का जीवन ऐसा प्रकाश स्तंभ है जिससे जीवन का ध्येय उद्धत रूप में प्रकट होता है इनका व्यक्तित्व अन्य से जूझने की शक्ति का संचार करता है सामाजिक, आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला स्थापित करने में सफल हुए उनके द्वारा दिए गए संदेश मनखे -मनखे के एक समान युगों युगों तक मानव समुदाय के लिए प्रासंगिक रहेगा। इस क्रम में ग्राम कमरौद में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई गई । शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह मेले का आयोजन किया गया।

सतनामी समाज के लोगों ने जैतखाम के समक्ष पूजा अर्चना की विभिन्न आयोजन हुए। सतनामी समाज के लोगों द्वारा ग्रामीण के चौक तिराहे गली मोहल्ले रैली एवं शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों के आंगन व प्रवेश द्वार पर सुंदर रंगोली बनाकर दीप जलाए बाबा जी की छायाचित्र पर विशेष पूजा अर्चना कर सह परिवार जैतखाम में नए सफेद ध्वजा का पालो चढ़ाया। इस अवसर पर गांव व शहर प्रभात फेरी मंगल भजन व पंथी गीतों की अमृतवाणियों से गूंजायमान रहा। जहां महिलाएं सूजी,मेवा, घी आटे, गुड़ आदि से बने महाप्रसादी के साथ मालपुवा,फल -फूल व नारियल अर्पित कर अपने दोनों हाथों को घी व आटे के घोल में डुबोकर जैतखाम के चारों ओर निशान लगाएं। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद थे। अध्यक्षता संजय बारले जिला सतनामी समाज बालोद ने की। विशेष अतिथि – विजय बघेल, कपिल देशलहरे, पवन जोशी, यू. आर. बारहेन, विनय बंजारे, संजय जोशी, जीवन बांधे, सुन्दर देवदास सरपंच, ललेश्वर साहू उपसरपंच, खिलानंद पटेल, खेमन्त साहू,परमेन्द्र साहू, पुनाराम देशलहरे, बिसम्भर राम चतुर्वेदी उपस्थित थे!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने सतनामी समाज को सार्वजनिक मांगलिक कार्य हेतु सतनाम – मंगल भवन बनाने के लिये 20 लाख रूपये देने क़ी घोषणा किये। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा जी की तैल चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित के साथ हुए। प्रभात फेरी एवं ध्वजारोहण शाम 4:00 से सत्य के उज्जवल पंथी पार्टी बसूला जिला राजनंदगांव व रात्रि कालीन कार्यक्रम नवरंग छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी मौली भाटा नयापारा उड़ीसा का रखा गया था। समाज के संरक्षक पुनीत राम देशलहरे, भूषण लाल, कोमल सिंह चतुर्वेदी,भागवत प्रसाद चतुर्वेदी,धर्मेंद्र कुमार, चंद्रशेखर देशलहरे, सुदामा गेंदें, जीवन बघेल संतोष ,लोकनाथ, नारायण चतुर्वेदी, रवि शंकर देशलहरे,ईश्वर प्रसाद चतुर्वेदी,टी शेखर, गोविन्द, मानसिंह, गणेश देशलहरे, कीर्तन लाल,रोशन, नीलध्वज, संत राम, केश कुमार रुमलाल,भगवान दास, टिकेश, हितेश, सुकाल खुटेल,रेशमा चतुर्वेदी, केशरी चतुर्वेदी, कु.जान्हवी, सोनल,प्रेमा,कविता, पायल, ईश्वरी चतुर्वेदी,मीनाक्षी काजल, सृजल,सानू,योगेश कुमार, कुलेश्वर रात्रे, भावेश कुमार, समीर, देवशीष चतुर्वेदी, गुरु घासी दास सेवा समिति सदस्यगण, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी कमरौद का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय जोशी एवं आभार प्रदर्शन राजेश चतुर्वेदी प्रदेशाध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज ने किये
उक्त जानकारी शिक्षक भागवत प्रसाद चतुर्वेदी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page