DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में 26 दिसंबर से वाह जिंदगी वाह पांच दिवसीय शिविर प्रारंभ

बालोद– भागती दौड़ती जिंदगी में हर पल खुशियों भरा तनावमुक्त कैसे हो? आंतरिक सशक्तिकरण के द्वारा चुनौतियों का सामना कैसे करे इन सभी विषयों पर अपने अनूठे वक्तव्य से प्रशिक्षित करने अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. ई. वी. गिरीश मुंबई का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में आगमन हो रहा है। इस वर्ष के अंतिम माह में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शाम 6ः30 से रात्रि 8 बजे तक संबंध और कर्म में मधुरता लाने की कला सिखाने वाह जिंदगी वाह शिविर द्वारा जीवन को वाह-वाह बनाने आ रहे है ताकि आने वाला नया वर्ष 2026 खुशियों और उमंग से भरा तनावमुक्त हो।

You cannot copy content of this page