DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिर्राभांठा में हरि नाम संकीर्तन भजन का आयोजन 29 से 31 दिसंबर तक, कथा वाचक होंगे कामता प्रसाद शरण

बालोद । गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभांठा में सिन्हा परिवार एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा जो 29 से 31 दिसंबर तक होगा। आयोजक समाजसेवी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि संकीर्तन में कथा वाचक के रूप में कामता प्रसाद शरण का आगमन हो रहा है। गांव के विष्णु लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में यह आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध व्याख्याकार कथावाचक कामता प्रसाद शरण को सुनने के लिए उन्होंने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से आगमन की अपील की है। इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान महाप्रसादी भंडारा का आयोजन भी रखा गया है। कथा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक है।

You cannot copy content of this page