DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद गुरुद्वारा में रक्तदान शिविर 26 दिसंबर को

बालोद। गुरुद्वारा गुरु सिंग सभा गंजपारा बालोद में रक्तदान शिविर का आयोजन 26 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया गया है। श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादो की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रक्तदान करने वालों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। उक्त जानकारी भगत सिंह रक्त वीर परिवार के अध्यक्ष दिलीप कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page