DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 में आत्मानंद विद्यालय मोहंदीपाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

बालोद– बालोद जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 17 दिसंबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद में बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का शुभारंभ किया गया। जिसमें आत्मानंद विद्यालय मोहंदीपाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बच्चों ने बेहद ही अच्छा मॉडल बनाया जिसका विषय “छोटे बच्चे जो बोरवेल में गिर जाते है उन्हें कैसे बचाया जाए ” । हर्षित बेलचंदन , इमन धनकर,उष्पेंद्र साहू ने बोरवेल मॉडल एवं अनुराधा धनकर , देव्यांशी बांधव, सोनाली देवांगन इन सभी छात्राओं ने स्मार्ट प्लांट वाटरिंग सिस्टम बाई सेवेज ट्रीटमेंट मॉडल बनाये थे । इन विद्यार्थियों ने दो अलग अलग मॉडल बनाये थे , जिसमेें बोरवेल मॉडल द्वितीय स्थान के लिए चयनित हुआ । बच्चों को विद्यालय में प्राचार्या श्रीमति विमला एक्का के हाथो सम्मान दिया गया । साथ ही अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि यह बहुत ही गर्व का विषय है , आगे भी इसी तरह की कोशिश करते रहना है । इसमे ज्यादा से ज्यादा बच्चे शामिल हों और अगली बार प्रथम स्थान हासिल करे। बच्चों ने बहुत कम समय में इस मॉडल को बनाया , जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र है । बच्चों ने भी अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्रीमति विमला एक्का , पूर्व प्राचार्य श्रीमति अर्चना चौरे, विद्यालय इंचार्ज श्रीमति आर्मिंदर कौर, मेंटर सुश्री मेघा साहू , और स्कूल के सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किये ।

You cannot copy content of this page