DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेजस लाटाबोड़ में बच्चों ने लिया बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बनने शपथ

बालोद- शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजस) लाटाबोड़ जिला – बालोद मे जिला बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड हेल्पलाइन महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बालोद द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, गुड टच – बैड टच विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई l साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का समस्त शिक्षक व छात्र – छात्राओं ने शपथ लिया l इस कार्यक्रम मे श्री नरेंद्र कुमार साहू (गैर सस्थागत संरक्षण अधिकारी) ,श्री देवेंद्र देशमुख (संस्थागत संरक्षण अधिकारी), पूर्णिमा साहू (CHL कॉउंसलर ), हेमशंकर (CHL केस वर्कर) ,बसंती (ORW )उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण के साथ कुल 120 छात्र छात्राओं ने भाग लिया l

You cannot copy content of this page