DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में मनाया गया सुपोषण चौपाल, शामिल हुई नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय

डौंडीलोहारा । डौंडीलोहारा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में समस्त नगर पंचायत के 13 केंद्रों ने मिलकर सुपोषण चौपाल कार्यक्रम मनाया। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिला काजल बारले और पेमिन निषाद की गोद भराई की गई। 6 माह पूर्ण हुए बच्चे गगन नेताम का अन्नप्राशन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का कार्यक्रम भी हुआ। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एवं महिला बाल विकास विभाग की सभापति नेहा उपाध्याय, वार्ड क्रमांक की पार्षद सूर्यकला ठाकुर, वार्ड 2 की पार्षद गायत्री देवांगन, वार्ड 9 की पार्षद रेवती कोलियारे, वार्ड 10 के पार्षद जगरू बघेल, वार्ड 13 के पार्षद अशोक उईके, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी सुनील कुमार साहू, चूमेंद्र साहू, नगर पंचायत के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कांति निषाद, संगीता महंत, नीरा साहू, मेनका जगनायक, अंजुम बेगम, जया यादव, हेमिन सिन्हा , प्रभा बाई सिन्हा , लक्ष्मी मंडावी ,देवकी ठाकुर, प्रभादेवी सिन्हा , मंजूषा पांडे, हेमपुष्पा कंवर, आंगनवाड़ी सहायिका धरम कतलाम, गोमती निषाद, हंसी भंडारी सहित केंद्र की सभी हितग्राही और किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page