DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वैज्ञानिक शोध एवं विज्ञान की सरलता एवं जटिलता की समझ हेतु बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आयोजन

बालोद। वैज्ञानिक शोध एवं विज्ञान की सरलता एवं जटिलता की समझ विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बालोद द्वारा शैक्षणिक नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद में दिनांक 16 एवं 17 दिसंबर को संपन्न होगा।
इस टेक्नोफेस्ट में माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध प्रवृत्ति, तर्कशक्ति एवं व्यावहारिक दक्षता का विकास करना है। जिला स्तरीय इस आयोजन में लगभग 250 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक सहभागिता करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस प्रदर्शनी को देखने अवश्य पधारें एवं बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा को प्रोत्साहित करें।

You cannot copy content of this page