DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देश सेवा में बढ़ता जा रहा बालोद जिले के युवाओं का रुझान, अग्निवीर में हुए चयनित युवा ट्रेनिंग पुरी कर पहुचे अपने ग्राम, गांव में खुशी की लहर

बालोद। बालोद जिले का मान गिरधर कुमार सिन्हा ने बढ़ाया है। ग्राम झीन्का ,(पोस्ट-चन्दनबिहरी) की सफलता से परिवार, मित्र मंडल और पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। उनके मित्र करण साहू ने बताया कि गिरधर बड़ा ही मेहनती और मिलनसार है. इनके पिता पीटीआई शिक्षक तथा माता आगनवाड़ी मे कार्यरत हैं। ये ट्रेनिंग पुरी कर पासिंग आउट परेड द्वारा अपनी अंतिम पग की परीक्षा पास कर भारतीय सेना के अंग बने। जिनके सेना में शामिल होने के बाद ग्राम में प्रथम आगमन से ग्राम के लोगो एवं मित्रो में हर्ष उल्लस का माहौल बना रहा तथा धूमधाम से स्वागत सम्मान किया गया । उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य युवाओ को भी सेना में जाने के लिए प्रेरित किया है। भारतीय सेना में चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। सभी ने इन चयनित अग्निवीर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। युवाओ की मेहनत और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व प्रेरणा की भावना जागृत हुई है।

You cannot copy content of this page