DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रिश्ते में आई दरार हुई खत्म, पीठासीन अधिकारी के समझाने पर फिर से पति पत्नी हुए एक

बालोद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर, संपूर्ण भारतवर्ष में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद के दिशा निर्देशानुसार 13 दिसंबर को सिविल कोर्ट गुण्डरदेही में वर्ष का अंतिम तथा चौथा लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी के समझाए जाने पर 2023 से लंबित एक पुराने मामले में पति-पत्नी ने राजीनामा कर लिया तथा वे एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। पीठासीन अधिकारी द्वारा समझाये जाने पर पत्नी ने अपने पति के खिलाफ प्रस्तुत घरेलू हिन्सा के मामले को वापस ले लिया तथा अपनी सहमति से अपने पति के साथ रहने को तैयार हो गई। पति ने भी अपनी पत्नी को सम्मानपूर्वक रखने में सहमति दिया तथा न्यायालय परिसर से ही दोनों एक साथ अपने घर के लिए रवाना हो गए। के खिलाफ प्रस्तुत घरेलू हिन्सा के मामले को वापस ले लिया तथा अपनी सहमति से अपने पति के साथ रहने को तैयार हो गई। पति ने भी अपनी पत्नी को सम्मानपूर्वक रखने में सहमति दिया तथा न्यायालय परिसर से ही दोनों एक साथ अपने घर के लिए रवाना हो गए।

You cannot copy content of this page