DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक डुमेन्द्र साहू ने किया स्वैच्छिक प्रथम रक्तदान, मानवता का दिया परिचय

अर्जुन्दा:– शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक डुमेन्द्र साहू ने मानवता का फर्ज निभाते हुए अपना प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान जिला चिकित्सालय बालोद में सहायता ब्लड बैंक किया। राहुल ने कहा कि रक्तदान करके मुझे बहुत ही खुशी महसूस हुई। मेरे एक रक्तदान से तीनों लोगों को नया जीवन मिलेगा। साथ अन्य युवाओं और लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। आपके एक छोटे से प्रयास से किसी अनजान व्यक्ति को नई जिंदगी मिल सकती है। उनके इस नेक और पुण्य के सहासिक कार्य के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन व समस्त स्वयंसेवक ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page