DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में भागवत कथा सप्ताह सह वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम 16 से 24 दिसंबर तक

बालोद। कुसुमकसा में संजय बैस एवं समस्त बैस परिवार के द्वारा बैस निवास के पास 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक दोपहर 1 से शाम 6:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भागवत कथा वाचक पंडित कृष्णकांत शास्त्री कवर्धा रामनगर होंगे। इसके अलावा 24 दिसंबर को पिताजी के पुण्य स्मरण पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन भी रखा गया है। जिसमें सुबह 11 से 3 बजे तक श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ और उनकी टीम द्वारा सेवा दी जाएगी। पिता स्वर्गीय जयपाल सिंह बैस के प्रथम पुण्यतिथि स्मरण में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का यह आयोजन रखा गया है। पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस और जनपद सदस्य मंजू बैस ने बताया कि शिविर में मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। भोजन, दवाइयां, चश्मा निशुल्क दी जाएगी। कैंप से अस्पताल तक ले जाने तथा लाने की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। शिविर में वोटर आईडी, आधार कार्ड की प्रति लाना अनिवार्य है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की गई है।

You cannot copy content of this page