DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुपारी लेकर हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष व पत्रकार के कार में आगजनी के मामलें में अंगारी सरपंच व 1 सहयोगी भी गया जेल

अब तक कुल 7 आरोपियों को बालोद पुलिस कर चुकी गिरफ्तार

बालोद – 1 दिसंबर 2025 को बुढ़ापारा वार्ड क्रमांक 20 पाररास निवासी देवेन्द्र साहू अपने घर में बाउंड्री वाल में अपने कार क्रमांक सीजी 24 डब्लू 7166 को रखा हुआ था, जिसे अज्ञात आरोपियों द्वारा करीबन 9ः00 बजे आग लगाकर जला देने पर प्रार्थी देवेन्द्र साहू के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 326(जी),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, एएसपी मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना बालोद एवं सायबर सेल बालोद स्टाफ के द्वारा पूर्व में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ पर ग्राम अंगारी सरपंच ममता डडसेना एवं ममता डडसेना के पति अश्वनी डडसेना के सहयोगी श्यामु यादव उर्फ रिंकू द्वारा देवेन्द्र साहू के कार में आग लगाने के लिए रूपये देना बताये जाने पर ममता डडसेना एवं श्यामू यादव उर्फ रिंकू को कड़ाई से पुछताछ किया। जिन्होने पूर्व से जेल में निरूध्द अश्वनी डडसेना के कहने पर प्रकरण के प्रार्थी देवेन्द्र साहू के कार में आग लगाने के लिए दल्लीराजहरा के आरोपियों को सुपारी दिया था व अश्वनी डडसेना के कहे अनुसार ममता डडसेना एवं श्यामू यादव उर्फ रिंकू ने आरोपियों को देवेन्द्र साहू का पता बताकर उन्हे खर्च के लिए रूपये उपलब्ध व सुविधा उपलब्ध कराये जाने से ममता डडसेना पति अश्वनी डडसेना उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम अंगारी एवं श्यामू यादव उर्फ रिंकू उम्र 38 वर्ष पता- ग्राम ढौर थाना उतई जिला दुर्ग (छ.ग.)को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

You cannot copy content of this page