
गुरूर – जनपद पंचायत गुरुर क्षेत्र 8 में विकास की गंगा बहाने के प्रयास से ग्राम खोरदो व अकलवारा में विकास कार्य को फिर से गति प्रदान करते हुए संध्या अजेंद्र साहू ने अपने जनपद विकास निधि व 15 वे वित्त की राशि से अनेक निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिसमे मन्दिर तालाब के दो पचरी में शेड निर्माण कार्य 2 लाख, गणेश चौक में कलामंच निर्माण कार्य 2 लाख, मोगरा घर पास सेंटेक्स स्थापना 60 हजार, इग्गल घर पास सेंटेक्स स्थापना 60 हजार, साहू सदन में सेंटेक्स स्थापना 40 हजार , ग्राम अकलवारा में 3 लाख 70 हजार की राशि से बनने वाली मुक्ति धाम शेड निर्माण कार्य का भूमिपुजन सम्पन्न हुआ l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खूंदनी की जनपद सदस्य व स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग जनपद पंचायत गुरुर के सभापति श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू थी। अध्यक्षता भाजपा मण्डल मिरीटोला के कोषाध्यक्ष प्रहलाद साहू, ग्राम पंचायत अकलवारा के प्रथम नागरिक व सरपंच व अध्यक्ष आदिवासी गोडवाना समाज तहसील गुरुर उत्तरा मरकाम , युवा मोर्चा मण्डल गुरुर के मंत्री प्रमोद सिन्हा, खोरदो ग्रामीण अध्यक्ष हेमनाथ साहू, साहू समाज अध्यक्ष हितेंद्र साहू, ग्राम पंचायत के समस्त पंच गण और ग्रामीण मौजूद रहे l
