DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में किया गया जागरूकता शिविर

डौडीलोहारा – विश्व एड्स दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जागरूकता शिविर माननीय व्यवहार न्यायाधीश डौंडीलोहारा सुश्री सतप्रीत कौर छाबड़ा के द्वारा किया गया। इस शिविर का संचालन श्री एस एल गंधर्व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा किया गया। इस शिविर में डॉक्टर ने के भंडारी सर डॉक्टर सत्यनारायण साहू सर डॉक्टर भूषण भोईर सर डॉक्टर भारद्वाज सर आदि के द्वारा एचआईवी और एड्स के बारे में जानकारी दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि एचआईवी एड्स क्या होता है, एचआईवी एड्स एक वायरस है जो हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति को कमजोर कर देता है, जिसके कारण व्यक्ति रोगों एवं बीमारियों से घिर जाता है, जिसके कारण व्यक्ति रोगों एवं बीमारियों से घिर जाता है और इसी अवस्था को एडस कहते हैं।

इस शिविर में डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि एचआईवी कैसे फैलता है और किस चीज से नहीं फैलता है उनके द्वारा बताया गया कि अकसर असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से, एचआईवी संक्रमित मां से उसके होने वाले बच्चों को, इस्तेमाल की हुई सिरिंज से एचआईवी फैलता है। एचआईवी के लक्षणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश के द्वारा विधिक जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान किये जिसमें निशुल्क अधिवक्ता नियुक्तियां WHO द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए बताया गया कि आजकल शासकीय चिकित्सालयों में बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान किया जा रहा है और निशुल्क सुविधा दिया जा रहा है।

उपस्थित सभी नागरिकों को शासकीय चिकित्सालय में इलाज करने की अपील किए। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता गण श्री विजय कुमार यादव श्री भीष्म चंद्राकर श्री टुमन लाल साहू एवं पैरालीगल वालंटियर देवेंद्र कुमार साहू और मनीष श्रीवास उपस्थित रहे। इस शिविर के सफल संचालन में पैरा लीगल वालंटियर देवेंद्र कुमार साहू,प्रबंध कार्यालय गुण्डरदेही ओमप्रकाश देवहरे थाना अरजुनदा, योगेन्द्र कुमार कश्यप थाना गुण्डरदेही का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page