बालोद। सोनिया गाँधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा द्वेषपूर्ण तरीके से FIR दर्ज की गई है, इस तानाशाही रवैये के विरोध में सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय बालोद में ईडी एवं प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने कहा नेशनल हेराल्ड केस में ED द्वारा दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर मोदी सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग का एक और नायाब उदाहरण है। अप्रेल में चार्जशीट दाखिल करने के 6 महीने बाद ED ने दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज करवाई है क्योंकि भाजपा सरकार को महसूस हो गया कि ED की चार्जशीट कमजोर है।

बालोद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि चाहे आयकर विभाग हो, ईडी हो या दिल्ली पुलिस, कांग्रेस को केवल राजनीतिक द्वेष से लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ता। लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री धीरज उपाध्याय, शंभू साहू, कमलेश श्रीवास्तव, विनोद बंटी शर्मा, कसीमुद्दीन कुरैशी, प्रशांत बाला बोकड़े, हंसमुख टूवानी, प्रेमचंद क्षीरसागर, दाऊद खान, जमील बख्श, वैभव साहू, देवेन्द्र साहू, कल्लू मिथलेश नुरूटी सतीश यादव, अनिल चैनानी, सत्यम टाटिया, एनुराम साहू, शाहनवाज़ खान, वैभव शर्मा, सुमित शर्मा, अनिल सोनी, फ़ैज़, रोहित, कृष्णा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
