DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, माहुद में मिली मशीन खराब

बालोद– खुरसुनी, माहुद, गब्दी सोसाइटी का जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें सभी जगह किसानों से 41 किलोग्राम धान लेना पाया गया जिसकी शिकायत नोडल अधिकारी से करने पर सुधार आया । माहुद में मशीन की जांच करने पर मशीन खराब पाया गया जिसे तत्काल हटाया गया । इस दौरान साथ में संतोषी सिन्हा, जनक साहू , श्यामसुंदर साहू और ग्राम के किसान उपस्थित थे । निगरानी समिति के सदस्यों, श्रीमति संतोषी सिन्हा, श्याम सुंदर साहू, जनक साहू एवं जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने धान खरीदी केंद्रों में गबदी, माहुद, ख़ुरसुनी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे जिसमें 41 किलो पाया गया जिसकी शिकायत जिला नोडल अधिकारी को किया गया तत्पश्चात वजन में सुधार कर पुराने बोरे में 40.650 तथा नए बोरे में 40.580 तौला जा रहा है माहुद में एक तराजू खराब पाया गया जिसे तत्काल बदला गया। इस दौरान ये भी मालूम हुआ कि गबदी में प्रबंधक द्वारा स्वयं ठेकेदारी करते हुए धान खरीदी कराई जा रही है।

You cannot copy content of this page