DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन शामिल हुए विधायक

बालोद – माता कर्मा कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय गुंडरदेही द्वारा आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह में गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अर्थात राष्ट्र की सेवा और आप लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं कि आप सभी को ऐसा मौका मिला ऐसे ही देश हित और समाज हित में कार्य करते हुए आगे बढ़ते जाइए। कहा कि NSS राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में आपने जो सीखा है उसे अपने जीवन में उतारेंगे तो आपके व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ आप समाज में भी बदलाव ला पाएंगे। विधायक जी ने NSS के साथियों से शिविर में सीखी बातों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. लीना साहू जिला संगठन एनएसएस, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही पुरुषोत्तम चंद्राकर , श्रीमती सावित्री चंद्राकर सरपंच, मनोज साहू सहित छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page