DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तिलखैरी (अर्जुंदा) में R.J.कबड्डी ग्रुप एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा हो रही कबड्डी प्रतियोगिता,उद्घाटन में पहुंचे विधायक

बालोद- गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ग्राम तिलखैरी (अर्जुंदा) में R.J.कबड्डी ग्रुप एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि कबड्डी जोश और अनुशासन का खेल है क्योंकि खेलने वाला से देखने वाले लोगों में ज्यादा जोश और उत्साह रहता है। हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। उन्होंने R.J. कबड्डी ग्रुप के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कही। इस अवसर पर सूर्यकांत साहू सरपंच, श्रीमती कांति बाई साहू उप सरपंच, लीलाधर साहू, नीलकंठ साहू, योगी राम साहू , राजेश साहू , केदार देशमुख , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं आयोजक समिति के सभी सदस्य सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page