DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपासना का एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

बालोद – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अरमरीकला की कक्षा 12वीं की छात्रा उपासना पिता हेमलाल साहू ने जगदलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 19 वर्ष बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन प्राप्त किया है। आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता भिवानी, हरियाणा में आयोजित होगी।

ग़ौरतलब है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उपासना ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक, ट्रिपल जंप में कांस्य पदक, 400 मीटर हर्डल्स में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर आगमी राष्ट्रीय स्तर शालेय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है जो कि भिवानी हरियाणा में आयोजित होगी। उपासना की इस उपलब्धि पर विद्यालय के व्यायाम शिक्षक एवं कोच श्री शैलेन्द्र सिन्हा और अभिषेक जायसवाल ने कहा कि उपासना का यह प्रदर्शन उसकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। और यह विद्यालय विगत 3 वर्षों से एथलेटिक्स के क्षेत्र में अपना अलग पहचान बना रही है। विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.एल. साहू ने उपासना को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेगी। इस प्रकार समस्त शिक्षक और विद्यालय परिवार ने बधाई शुभकामनाए दी।

You cannot copy content of this page