DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम पंचायत कपरमेटा में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

गुरुर- ज्ञान ज्योति उ. मा. विद्यालय गुरुर में कार्यक्रम अधिकारी प्यारे लाल साहू के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कपरमेटा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें सुबह 5 बजे जागरण के पश्चात्‌ गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रभात फेरी निकाला गया। ग्राम वासियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया 6 बजे से योग एवं पी टी का अभ्यास किया गया परियोजना कार्य परियोजना कार्य में शासकीय प्राथमिक शाला कपरमेटा के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया । स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया। साथ ही साथ पेयजल के स्थानों का भी साफ- सफाई किया गया।

बौध्दिक परिचर्चा में चंद्रभान सिंह निर्मलकर बी आर सी गुरुर ने व्यक्तिव विकास विषय पर स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। जहां बच्चों द्वारा रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें मुख्य अतिथि चंदन सिन्हा सेवा निवृत प्राचार्य थे जिसमें नशा मुक्ति,बाल विवाह से संबंधित कार्यक्रम दे कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया इस कार्यक्रम में सरपंच धनराज सोरी, उपसरपंच महेश सोरी , गयाधर प्रसाद सिन्हा ,जागेश्वर ध्रुव, खोमेश्वर ग्रुरपंच, ओमेंद्र यादव, उमेश्वरी सिन्हा,गायत्री साहू एवं सभी स्वयं सेवक और ग्रामवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page