DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में हुआ राष्ट्रीय कैडेट्स कोर (एनसीसी) का 78 वां राइजिंग डे सेलिब्रेशन

बालोद– एनसीसी दिवस (NCC Day) हर साल नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 78वां एनसीसी दिवस 23 नवंबर, 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में भी बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ एनसीसी दिवस मनाया गया। यह दिन 1948 में इसी तारीख को दिल्ली में एनसीसी की पहली इकाइयों की स्थापना की याद दिलाता है। हालाँकि एनसीसी की औपचारिक स्थापना 15 जुलाई 1948 को हुई थी, लेकिन इसका स्थापना दिवस नवंबर के चौथे रविवार को ही मनाया जाता है। शाला में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला के प्राचार्य अरुण कुमार साहू थे। विशेष अतिथि के रूप में संस्था के एनसीसी ऑफिसर रामकिशन साहू, नेमसिंह साहू व्याख्याता, हरिश्चंद्र पटेल व्याख्याता, महेंद्र पटेल सहायक शिक्षक रहे।


शाला के व्याख्याता एवं रोवर स्काउट लीडर नेमसिंह साहू ने बताया कि कार्यक्रम का आग़ाज़ एनसीसी गीत “हम सब भारतीय हैं” से हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया, साथ ही एनसीसी की सभी प्लाटून के द्वारा मार्चपास्ट का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई । तत्पश्चात संस्था के एनसीसी अधिकारी रामकिशन सार्वा ने पूरे वर्ष भर शाला के एनसीसी इकाई द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि का उद्बोधन
संस्था के प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने एनसीसी दिवस के महत्व के बारे में बताया और जीवन में अनुशासन अपनाने पर बल दिया। और कहा कि एनसीसी का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन है और इस पर खरा उतरने के लिए, एनसीसी देश की सबसे बड़ी एकजुट ताकतों में से एक बनने का प्रयास करती है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले युवाओं को एक साथ लाती है और उन्हें राष्ट्र के एकजुट और अनुशासित नागरिकों के रूप में ढालती है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित

ऐसे एनसीसी कैडेट्स जिन्होंने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें जय कुमार बेस्ट कैडेट, बेस्ट सिनियर मयंक, बेस्ट डिसिप्लीन चित्रांगद , क्वार्टर मास्टर चंद्रपाल, प्लाटून कमांडर समीर, दीपांशु पायलट मौलेश, सिनियर लोकेंद्र, पामेंद्र, हर्ष सम्मानित हुए। साथ इस वर्ष विभिन्न कैम्प और ट्रैकिंग में शामिल रहे, कैडेट को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर संस्था की स्काउट गाइड कलर बैंड पार्टी के साथ साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page