बूथ लेवल अधिकारियों के मनोबल को बढ़ाया,कलेक्टर एस. हरीश ने किया सराहनीय प्रोत्साहन



बस्तर। बस्तर जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करना उनकी बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके दबाव से कई अधिकारी मानसिक रूप से तनावग्रस्त भी दिखाई दे रहे थे। इसी वास्तविक स्थिति को जानने के उद्देश्य से बस्तर कलेक्टर एस. हरीश आज बस्तर विकासखंड के बूथ क्रमांक 139 परचनपाल पहुँचे। यहाँ उन्होंने कार्य की प्रगति का अवलोकन किया और बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य की खुले दिल से प्रशंसा की।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि—

“यह कार्य हमारी प्राथमिकता है, इसे तनाव में लेकर नहीं बल्कि जिम्मेदारी के भाव के साथ पूरा करना है। हम सब मिलकर इसे सफल बनाएँगे।” कलेक्टर की इन उत्साहजनक बातों ने चुनाव कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों ही नहीं, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी। अधिकारियों ने कलेक्टर के विनम्र व प्रेरणादायी व्यवहार की जमकर सराहना की। ज्ञात हो कि इन दिनों SIR कार्य के दबाव में कई बीएलओ काफी परेशान दिखाई दे रहे थे, ऐसे में कलेक्टर का यह प्रोत्साहन उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।

You cannot copy content of this page