DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में धान खरीदी व्यवस्था उत्कृष्ट, किसानों को मिल रही बड़ी राहत, कलेक्टर की मॉनिटरिंग और मुख्यमंत्री की नीतियों पर डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने जताया विशेष आभार

बालोद। बालोद जिले में इस वर्ष धान खरीदी पूर्व की तुलना में कहीं अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान–हितैषी साबित हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा की गई सूक्ष्म तैयारियों और खरीदी केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग ने इस प्रक्रिया को सहज और परेशानी–मुक्त बनाया है। कलेक्टर द्वारा केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण करना और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देना खरीदी की गति और गुणवत्ता दोनों को मजबूती प्रदान कर रहा है।खरीदी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, बारदाना, तौल मशीन और हमालों की पर्याप्त उपलब्धता ने किसानों की दिक्कतों को काफी हद तक दूर कर दिया है। प्रशासन की इसी सक्रियता की सराहना करते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी खरीदी व्यवस्था को उत्कृष्ट बताया है। इस क्रम में डौंडीलोहारा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि बालोद कलेक्टर द्वारा सतत निरीक्षण, मैदानी अमले को दिए गए स्पष्ट निर्देश और खरीदी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं ने किसानों को वास्तविक राहत दी है। शर्मा ने विशेष रूप से कहा कि “कलेक्टर की मेहनत और गंभीरता के कारण इस बार किसान बिना किसी चिंता के अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। प्रशासन ने जो व्यवस्था बनाई है, वह वास्तव में सराहनीय है।” कुसुम शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीतियों को भविष्य निर्माणकारी बताया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में वृद्धि और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी का प्रावधान किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है और उनके मेहनत का सही मूल्य सुनिश्चित करता है। बालोद जिले में इस वर्ष धान खरीदी का सुचारू संचालन, जिला प्रशासन की तत्परता और सरकार की नीतियों के मेल का सकारात्मक परिणाम है।

You cannot copy content of this page