DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

काँग्रेसियों ने किया आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी को याद, मनाई उनकी जयंती

बालोद– राजीव भवन बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के कार्यों को याद किया। जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इंदिरा गांधी के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि पाकिस्तान के टुकड़े करना, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु परीक्षण जैसे अनेक कार्यों के लिए देश के लोग श्रीमती इंदिरा गांधीजी को याद रखेंगे। जिला महामंत्री धीरज उपाध्याय ने कहा कि देश को अराजकता से बचाने के लिए इंदिरा गांधी जी ने आपातकाल लगाया परंतु आपातकाल हटने के बाद चुनाव में गई और जनादेश को स्वीकार स्वीकार किया यह लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि 1977 में जब वे प्रधानमंत्री नहीं थी और बिहार के बेलची में दलितों का नरसंहार हुआ बारिश के कारण सड़क मार्ग से जाना असंभव था, इंदिरा जी हाथी पर सवार होकर पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची आज भी देश में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार होते हैं पर लोगों के प्रति वैसी सहानुभूति नहीं देखने को मिलती। इस अवसर पर कमलेश श्रीवास्तव, विनोद बंटी शर्मा, डामेश्वर देशमुख, रोहित सागर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page