DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अर्जुन्दा महाविद्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुंदा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक नशा मुक्ति शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर प्रेरक संदेश दिया और युवाओं को नशे से दूरी बनाकर सकारात्मक दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया। तत्पश्चात एन एस एस इकाई एवं महाविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में सभी छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लेते हुए शपथ दोहराई। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन द्वारा किया गया। उन्होंने नशे के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य संबंधी जोखिम तथा समाज पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी देते हुए छात्रों को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिवार द्वारा ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाए जाने का संकल्प लिया गया।

You cannot copy content of this page