DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्कूटी में ले जा रहे थे गांजा,पुरूर पुलिस को देख एक जंगल में भागा, दूसरा साथी पकड़ा गया

गुरुर। पुरूर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी अमन उर्फ शुभम राजपूत पिता स्व० राजेन्द्र सिंह उम्र 24 साल निवासी दीपक नगर वार्ड 24 अरिहंत होटल के पास थाना मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग (छ०ग०) को गिरफ्तार किया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक मनीष कुमार शेन्डे के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर आरोपी को जेल निरूध्द किया गया। थाना पुरूर पुलिस को दिनांक 16.11.2025 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि एक ग्रे रंग की होण्डा एक्टीवा स्कुटी सीजी 07 सीसी 9158 जिसमें 02 व्यक्ति है, जो अपने साथ में एक लाल सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए हैं। जो कांकेर, चारामा के रास्ते रायपुर की ओर जा रहे है। सूचना पर नाकेबंदी कर विधिवत् कार्यवाही करते हुए एन०एच० 30 मेन रोड मरकाटोला कैंप के सामने पहुंच कर संदिग्ध वाहन की चेंकिग हेतु नाकेबंदी किया गया। मुखबीर के बतायेनुसार एक ग्रे रंग की होण्डा एक्टीवा आया। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर रोका गया। जो स्कुटी चला रहे व्यक्ति स्कूटी को तेज रफ्तार आकर पुलिस द्वारा रोकने पर न रूककर आगे बढाकर अपने स्कूटी को रोककर जंगल की आड़ लेकर भाग गया। स्कुटी के पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अमन उर्फ शुभम राजपूत पिता स्व० राजेन्द्र सिंह उम्र 24 साल निवासी दीपक नगर वार्ड 24 अरिहंत होटल के पास थाना मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग का रहने वाला बताया व अपने फरार हुये साथी को नाम सागर यादव पिता दिलीप यादव उम्र 25 साल निवासी दीपक नगर वार्ड 24 जैन मंदिर के पास थाना मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग का रहने वाले बताया। जो स्कुटी के सामने पायदान में एक लाल सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखना बताये। जिसकी विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से कुल मादक पदार्थ गांजा 09.980 किलोग्राम कुल कीमती 97000 रूपये, घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टीवा स्कुटी पुरानी इस्तमाली कीमती करीबन 40,000/- रूपये जुमला कीमत कीमती 137000 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपियो कें विरूध्द थाना पुरूर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। तथा गिरफ्तार आरोपी का माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है। उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी उप निरीक्षक मनीष कुमार शेन्डे, सउनि रूपेश्वर राम भगत, सउनि० विश्वजीत मेश्राम, आरक्षक लिखन साहु, संदीप यादव, धनेश साहू, महेन्द्र जैन खोरबाहरा सिन्हा, की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page