DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन ने दोबारा रखी मंत्री के समक्ष समस्या, अब तक नहीं हुआ है समाधान

बालोद। स्कूल शिक्षा मंत्री के बालोद आगमन पर अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष छन्नू साहू ने हड़ताल अवधि को शून्य घोषित कर वेतन दिलाने की मांग किया। जिस पर मंत्री ने कहा है कि थोड़ा समय दीजिए आपका मांग जरूर पूरा होगा। बता दे की प्रदेश की समस्त 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 16 जून से 16 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल में थे। तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारी के द्वारा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से 12 सितंबर 2025 को मुलाकात किया था। जिस पर मंत्री ने ठोस आश्वासन दिया था कि आप लोगों की मांग जायज है इसे पूरा किया जाएगा ।जिस पर प्रदेश के 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी हड़ताल को वापस लिए थे परंतु आज तक हड़ताल अवधि का पेमेंट भी नहीं मिला। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी दिवाली भी अच्छी तरह से नहीं मना पाए। प्रदेश की 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी नाराज है। इसी क्रम में शनिवार को मंत्री के बालोद आगमन पश्चात अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी जिला अध्यक्ष छन्नू साहू ने मुलाकात किया। जिस पर मंत्री ने ठोस आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आपकी मांग को पूरा किया जाएगा थोड़ा समय दीजिए।

You cannot copy content of this page