DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा. प्राथमिक, पूर्व मा. शाला गोडेला में रजत जयंती उत्सव मनाया गया

बालोद- छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा छत्तीसगढ़ के विविध जिलों में रजत जयंती उत्सव के अंतर्गत‌ विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला गोडेला संकुल- देवरी द जिला- बालोद ने अपनी शाला में छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत शाला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उसके अंतर्गत चित्रकला ,‌बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ के मनमोहक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी गई। साथ ही आदिवासी वेशभुषा धारण कर सभी बच्चों को वहां की संस्कृति व विविधता से पहचान कराया गया। छत्तीसगढ़ के आभूषणों की भी जानकारी प्रदान की गई ।

शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी ने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष न केवल हमारी उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि एक नवीन और समृद्ध भविष्य की दिशा में दृढ़ संकल्प का प्रतीक भी है। उनके मार्गदर्शन में सभी बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती का उत्सव बहुत ही उत्साह व शानदार तरीके से शाला प्रांगण में आयोजित किया गया।

शाला में आज के दिन ही सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी खेमराज साहू व संकुल समन्वयक अमृत सोनी की उपस्थिति हुई, उनके द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में शाला में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की गयी। उन्होंने कहा कि जिले में तो विविध कार्यक्रम आयोजित है लेकिन आपकी शाला के द्वारा भी बहुत ही सुन्दर प्रयास किया गया। साथ ही शाला का भौतिक व शैक्षणिक मूल्यांकन भी किया गया। आयोजन के दौरानशिक्षक शोभाराम देवांगन, संतोष कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार साहू ने भी  उपस्थिति दी ।

You cannot copy content of this page