DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेजेस हिन्दी मीडियम स्कूल, बालोद के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य स्तरीय पश्चिमी भारत मेला हेतु चयन

बालोद- सेजेस हिन्दी मीडियम स्कूल, बालोद के विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए राज्य स्तरीय पश्चिमी भारत मेला हेतु चयन प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता सेजेस हिन्दी मीडियम स्कूल, दुर्ग में ज़ोन स्तरीय स्तर पर आयोजित की गई थी, जहां बालोद विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। विज्ञान क्लब (AstroBot Club) श्रेणी में लोकेन्द्र एवं पामेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,
उभरती हुई प्रौद्योगिकी (Emerging Technology) में डॉली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अपशिष्ट प्रबंधन (Waste Management) में मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार साहू ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, “हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, जिज्ञासा और नवाचार की भावना से विद्यालय एवं जिले को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक है।” साथ ही विद्यालय के नोडल एवं गाइड शिक्षक श्री पंकज कुमार सोनी ने कहा कि, “हमारे विद्यार्थियों ने अत्यंत रचनात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य किया है। हमें विश्वास है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी वे बालोद जिले का नाम और ऊँचा करेंगे।” विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

You cannot copy content of this page