DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वेदांत की तैयारी राष्ट्रीय पदक की ,राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 नवंबर से 2 दिसंबर के मध्य ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में

बालोद– 69 वी राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर 17 समूह दिनांक 25 नवंबर से 2 दिसंबर के मध्य ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में होने जा रहा है। जिसकी तैयारी जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी में वेदांत साहू जोर शोर से कर रहा है। वेदांत साहू जगतरा, बालोद का निवासी है इनके पिता का नाम कमलेश साहू तथा माता का नाम झमित कुंवर साहू है जो कि 10 वीं कक्षा का छात्र है, वेदांत 4 साल से जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। अब तक 5 राष्ट्रीय तथा 6 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 11पदक हासिल कर चुके है। वेदांत साहू के प्रशिक्षण के लिए इनके माता पिता पूर्ण व्यवस्था करते है। साथ इनके कोच वासुदेव, खोगेश्वरी गेंद्रे इनके डाइट/अत्याधुनिक तकनीकी जैसे कौशल से प्रशिक्षित करते हैं, तथा इनके पूर्व प्रशिक्षण के लिए 20 नवंबर से यहां से प्रस्थान करेंगे, जिससे अपने टीम के ट्रेनिंग बढ़ा सकें। वर्तमान में ताइक्वांडो प्रशिक्षण कला केंद्र बालोद दिया जाता है इनके प्रतियोगिता के लिए जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी शुभकामनाएं के साथ प्रशिक्षण में मदद करते हैं।

You cannot copy content of this page