DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरपंच ने किया आंगनबाड़ी का निरीक्षण, व्यवस्थाएं अच्छी

गुण्डरदेही। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम चिचबोड़ में सरपंच भागवत प्रसाद रामदेव ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां शासन की योजनाओं का लाभ बच्चों को भलीभांति मिलना पाया गया। साथ ही बच्चों द्वारा भोजन गीत गाकर पोषण आहार ग्रहण करने की बात भी सामने आई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवबती सिन्हा और सहायिका उषा ठाकुर के देखरेख में यहां करीब दर्ज 40 बच्चे रोजाना आंगनबाड़ी आते हैं और खेलकूद, मनोरंजन के विविध कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ दोपहर में पोषण आहार ग्रहण करते हैं। बच्चे अनुशासित ढंग से भोजन गीत गाकर भोजन ग्रहण करते हैं। इसके अलावा विभिन्न अनौपचारिक शिक्षा संस्कार और ज्ञानवर्धक बातें बच्चों को बताई जाती है। सरपंच भगवत प्रसाद रामदेव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा किए जा रहे इस तरह केंद्र संचालन की सराहना की। शासन की सभी योजनाओं जो बच्चों और माता से जुड़ी होती है उनका आगे भी इसी तरह लाभ दिलाए जाने की बात कही।

You cannot copy content of this page