DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परिक्षेत्र साहू समाज कोलिहामार का हुआ शपथ ग्रहण

गुरूर। परिक्षेत्र साहू समाज कोलिहामार का शपथ ग्रहण पदभार एवं विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम ग्राम ठेकवाडीह साहू समाज भवन में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विजय साहू महामंत्री जिला साहू संघ बालोद, अध्यक्षता याद राम साहू पूर्व कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरूर, विशेष अतिथि सविता साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉ लिखेश्वर साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ गुरुर ,चिंताराम साहूइ संरक्षक परिक्षेत्र साहू संघ कोलिहामार ,पूर्णोत्तम साहू ग्रामीण अध्यक्ष साहू संघ ठेकवाडीह , देव श्री साहू सरपंच की उपस्थिति में समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। जिसमें संरक्षक भारत सार्वा, सविता साहू, परिक्षेत्र कोलिहामार अध्यक्ष दुलार साहू ठेकवाडीह, उपाध्यक्ष यशवंत साहू ,महिला उपाध्यक्ष नम्रता महमल्ला, संगठन सचिव नारायण साहू, महिला संगठन सचिव झामेश्वरी हिरवानी, सचिव परसराम साहू, सह सचिव कौशल साहू, कोषाध्यक्ष केसर गजपाल, तहसील प्रतिनिधि राजाराम साहू, दुलार सिंह गंजीर, न्याय प्रकोष्ठ मदन मोहन साहू, यालेश कुमार साहू, संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ उदय राम साहू ,केशव राम साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ नंद कुमार साहू, सूर्यकांत साहू संयोजक महिला प्रकोष्ठ हेमलता साहू ,गोदावरी महमल्ला, अंकेक्षक जगत राम साहू ,भीषण महमल्ला, संस्कार प्रभारी बहुर सिंह साहू, विशाल सिंह अठनागर ,कार्यकारिणी सदस्य भीखूराम साहू, दुष्यंत साहू, विनोद साहू, द्वारका राम साहू, यादव राम साहू, लोचन साहू, चिंताराम साहू, गोकुल साहू, ढाल सिंह साहू ,लक्ष्मण साहू, दरबारी राम, भोज भाई ,पदमा महमल्ला पदाधिकारी द्वारा शपथ लिया गया। मुख्य अतिथि विजय साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। भक्त माता कर्मा की जयघोष के बीच अपने संबोधन में विजय साहू ने कहा कि, समाज को संगठित कर उसे नई दिशा देने की जिम्मेदारी समाज के पदाधिकारियों की है। साहू समाज की एकजुटता, कर्मठता और सौहाद्र ही इसकी असली ताकत है। उन्होंने आगे कहा कि, हमारे समाज के लोग हर क्षेत्र में सक्रीय भूमिका निभा रहे हैं ।

यादराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित और जागरूक होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझता है, तभी समाज में सुधार और नवाचार संभव होता है। उन्होंने एकता, संगठन और सहयोग की भावना को समाज की शक्ति बताते हुए कहा कि संगठन का रास्ता ही जीत का रास्ता है। साथ ही सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। पूणौत्तम साहू ने कहा कि साहू समाज में युवाओं का विशेष योगदान है, क्योंकि युवा पीढ़ी आने वाले समय में समाज को नई-नई दिशा प्रदान करेंगे, युवा सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर समाज की गतिविधियों को समझें। उन्होंने युवाओं से समाज के कार्यों में शामिल होने की अपील।

You cannot copy content of this page