DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धर्मेंद्र कुमार श्रवण को ‘शिक्षक संगोष्ठी’ विषय पर द्वितीय स्थान

बालोद। सेजेस खलारी, आदिवासी विकासखंड डौंडी जिला बालोद में पदस्थ व्याख्याता (गणित) धर्मेंद्र कुमार श्रवण राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक ने जोन स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विज्ञान मेला एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला-2025 में आयोजित शिक्षक संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।यह आयोजन जे.आर.डी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग में संपन्न हुआ। श्रवण जी ने PowerPoint प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से “क्वांटम युग का आगाज: संभावनाएं एवं चुनौतियां” विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने क्वांटम युग का सामान्य परिचय, अर्थ, विशेषताएं, तथा भारत के क्वांटम क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए इसकी संभावनाओं एवं चुनौतियों पर विशेष रूप से चर्चा की। उनकी प्रस्तुति को निर्णायकों द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक बताया गया। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र कुमार श्रवण वर्ष 2024-25 में गणित जैसे मुख्य विषय पर सहायक शिक्षक सामग्री में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। इसी तरह से राज्य में कई उपलब्धियां उन्होंने हासिल कर रखी है। अब अपना प्रदर्शन राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बालोद जिला का नाम रोशन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा विभाग बालोद, विकास खंड शिक्षा विभाग डौंडी, संस्था के प्राचार्य श्रीमती एस जॉनसन एवं समस्त शिक्षकवृंद सहकर्मी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएंँ दी।

You cannot copy content of this page