DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन

बालोद। पाररास वार्ड क्रमांक एक बालोद नगर पालिका क्षेत्र के पार्षद पुष्पा साहू के प्रतिनिधि ईश्वर साहू और जन सेवक रितेश कुमार बिझेकर ने वार्ड के विभिन्न समस्या को लेकर कलेक्टर जन दर्शन में ज्ञापन सौंपा है। जिसमें वार्ड एक में जर्जर पोल को बदलने, पाररास स्थित शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त तीन कक्षाओं और बाउंड्री वॉल निर्माण और शासकीय जिला ग्रंथालय में बोरवेल कराए जाने की मांग की गई है। ग्रंथालय परिसर में जल की अधिक समस्या के कारण भवन में साफ-सफाई, पौधारोपण एवं आगंतुकों के लिए पेयजल की व्यवस्था प्रभावित होने की बात भी कही गई है।

You cannot copy content of this page