गुरुर। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गुरुर नगर इकाई ने नगर पंचायत को मांग पत्र सौंपा है, जिसमें तहसील कार्यालय के सामने स्थित चौक का नामकरण “छत्तीसगढ़ महतारी चौक” करने तथा वहाँ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है। विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री चैतन्य कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी संस्कृति, परंपरा और अस्मिता की प्रतीक हैं। नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों में प्रदेश के प्रति गर्व और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि यह चौक नगर का प्रमुख केंद्र है, जहाँ से लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। ऐसे स्थान पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से जनजागरण का संदेश जाएगा। इस अवसर पर परिषद के , नगर सहमन्त्रि आकाश दीवान , तुसार साहू , नगर कार्यालय मंत्री साहिल सेन , नगर कोषध्यछ आर्यन सेन , नगर कार्यकारणी सदस्य भीषम साहू ,हिमांशु साहू , डिगेंद्र साहू अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अभाविप ने की चौक का नामकरण “छत्तीसगढ़ महतारी चौक” करने और मूर्ति स्थापना की मांग
